श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सख्त किये बायो बबल के नियम, खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बायो बबल को कोविड प्रोटोकॉल को लेकर अपने खिलाड़ियों पर कड़े नियम जारी करने के आदेश दे दिए है। हाल में श्रीलंका क्रिकेट टीम  के तीन खिलाड़ियों को बायो बबल का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया था और इन खिलाड़ियों को तुरंत सस्पेंड कर श्रीलंका आने के लिए कहा गया। खिलाड़ियों की लापरवाही देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बायो बबल के नियम और भी सख्त कर दिए हैं। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ी अब केवल होटल से मैदान और मैदान से होटल वापस आ सकते हैं। इसके अलावा वह कहीं भी नहीं जा सकते। श्रीलंका के एक पत्रकार की खबर के मुताबिक राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले टीम के खिलाड़ियों को राहत दी हुई थी जिसमें खिलाड़ी डरहम में नदी के पास और कार्डिफ में एक किलोमीटर के दायरे में कहीं भी घूम सकते थे। लेकिन अब यह सभी राहत भरे फैसले वापस ले लिए गए हैं। खिलाड़ी अब केवल होटल और मैदान तक ही सीमित रहेंगे। इसके अलावा कहीं नहीं जायेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणाथिलका को बायो बबल तोड़ने के लिए सस्पेंड कर दिया था।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

तत्काल प्रभाव से बायो बबल तोड़ने वाले तीनों खिलाड़ी आज श्रीलंका लौटेंगे डरहम में जब ये खिलाड़ी बायो बबल की धज्जियां उड़ाकर शर्मनाक हरकत कर रहे थे, तो एक फैन ने उनका ये वीडियो कैप्चर कर लिया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी इस घटना पर बड़ा कदम उठाया और तीनों खिलाड़ियों को तुरंत अपने देश बुलाया है। ये सभी खिलाड़ी सालों बाद इकॉनमी क्लास में सफर कर श्रीलंका लौटेंगे और फिर 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगे। इन खिलाड़ियों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इन पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।