मध्य प्रदेश में तापमान उछाल भरने लगा है। दिन और रात का पारा बढ़ा है। दिन का पारा 44 के पास तो रात का तापमान 27 डिग्री को पार कर गया है।
मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन और गर्मी बढ़ने की संभावना है। उसके बाद पारे में फिर गिरावट हो सकती है।
प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
भोपाल | 40.9 | 26.2 |
इंदौर | 40 | 22.1 |
ग्वालियर | 43.3 | 24 |
जबलपुर | 41.2 | 24.6 |
न्यूनतम तापमान को देखें तो पचमढ़ी को छोड़कर सभी जगह पारा 20 डिग्री के पार ही है। सबसे गर्म रात रायसेन में दर्ज की गई।
रायसेन में 27.2, भोपाल में 26,2, गुना-खंडवा में 26, खरगोन में 25.6, होशंगाबाद में 25.5, दमोह में 25.4, राजगढ़ में 25, जबलपुर में 24.6, टीकमगढ़ में 24.5, सतना में 24.3, सीधी में 24.2, ग्वालियर में 24, दतिया में 23.9, उज्जैन में 23.8, रतलाम में 23.6, बैतूल-सागर में 23.2, धार में 23.1 डिग्री तापमान रहा।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा।
छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सतना, रीवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।