पथराव : नशेड़ी कर रहे थे बुजुर्ग महिला से विवाद, बिच बचाव करने आये वकील के घर पर किया जमकर पथराव, आठ पर केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। नशेड़ियों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ विवाद के बाद जमकर उत्पात मचाया। विवाद में बीच-बचाव करने आए वकील के घर पर नशेड़ियों ने जमकर पथराव कर दिया।

पथराव के दौरान वकील और उनके परिवार ने खुद को घर के अंदर बंद कर अपनी जान बचाई। जब पत्थरबाज काफी देर तक रूके नहीं तो वकील और उनके परिवार के सदस्यों ने भी बाहर निकल कर उत्पातियों पर पथराव किया। इसके बाद नशेड़ी वहां से भागे।

पथराव के कारण वकील के घर के सारे शीशे टूट गए। पुलिस ने इस मामले में करीब आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।

बाणगंगा थाना क्षेत्र के वाल्मिकी नगर में रविवार रात बुजुर्ग महिला गुलाब बाई अपने परिवार की बच्ची के साथ बैठी थी। नजदीक ही देवा चिंतामणी अपने दोस्तों के साथ नशाखोरी कर रहा था।

बुजुर्ग महिला ने उसे रोका तो वह विवाद करने लगा। इस दौरान पास ही में रहने वाले वकील शुभम सुनहरे और उनके चाचा सुनील सुनहरे बीच-बचाव करने गए तो देवा और उनके बीच कहासुनी हो गई।

जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान देवा ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और शुभम के घर पर पथराव शुरू कर दिया। काफी देर तक यहां पथराव होता रहा। वहां रहने वाले लोगों ने अपने घर के दरवाजे लगा लिए और डर के कारण अंदर ही दुबके रहे।

आठ लोगों पर किया केस दर्ज

पुलिस ने सुनील और वकील शुभम की शिकायत पर करीब आठ लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। वहीं कुछ अन्य को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस इस मामले में हंगामा करने वाले देवा चिंतामणी, रजत गोहर, शरद पेमाल, गोकुल उठवाल, संदीप कल्याणे, अनिकेत कल्याणे, भोला तंबोली और लोकेश गोहर सहित उनके साथियों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।