जुलाई में होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, यहां जानिए

sadbhawnapaati
3 Min Read

Religious and Spiritual News Indore :
Surya Rashi Parivartan July 2021: 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 17 अगस्त तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए सूर्य के इस राशि गोचर का किन राशियों पर सबसे शुभ असर पड़ रहा है।
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्म कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति को नाम, प्रभुत्व, पद, प्रतिष्ठा, शक्ति और प्रसिद्धि प्राप्त होती है। ये ग्रह सभी ग्रहों का राजा हैं। 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 17 अगस्त तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए सूर्य के इस राशि गोचर का किन राशियों पर सबसे शुभ असर पड़ रहा है।
मेष: इस दौरान पैतृक संपत्ति से कुछ जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में आपको सुखद फलों की प्राप्ति होगी और समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता हासिल होने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे थे उनको भी इस दौरान सफलता मिल सकती है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

कन्या: यह गोचर आपके लिए फलदायी साबित होगा। धन में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होने के आसार हैं। आपकी स्थिति और प्रतिष्ठा भी इस दौरान बढ़ेगी। बिजनेस में कोई मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है।
तुला: यह गोचर आपके पेशेवर जीवन के लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जो लोग सरकारी क्षेत्र में नौकरी तलाश कर रहे हैं उन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलने के आसार हैं। ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने से आप समाज में अच्छा नाम प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक: आपके लिए ये समय बहुत भाग्यशाली रहेगा और आप अपने प्रयासों से अपने सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप इस अवधि के दौरान काफी प्रभावशाली होंगे। आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी। आपकी बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होगी।

[/expander_maker]

Share This Article