Surya Rashi Parivartan 2021: कुछ राशियों के लिए मंगलकारी अन्य रहें सावधान !

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा। यह भाव खर्च स्थान भी है लिहाजा खर्चों में बढ़ौतरी हो सकती है। इस वजह से आंखों से संबंधित कोई समस्या भी परेशान कर सकती है।

वृष राशि वालों के लिए सूर्य एकादश रहेगा। इस कारण इस राशि की आय में बढ़ौतरी होने के योग बन सकते हैं। प्रमोशन का योग भी बनेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य दशम रहेगा। घर-परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी।

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य नवम हो जाएगा, जिसे भाग्य स्थान भी कहा जाता है । इस कारण समय शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य अष्टम रहेगा। थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा और कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से परे रहना होगा।

कन्या राशि के लिए सूर्य के सप्तम होने से जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम बनाए रखें और साथ ही अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें।

तुला राशि वालों को भी सूर्य षष्ठम होने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रु हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य पंचम रहेगा, इस कारण संतान से सुख मिलेगा। नौकरी और कार्य स्थल पर लाभ मिलने के योग हैं।

धनु राशि वालों के लिए सूर्य चतुर्थ होने के कारण लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। चतुर्थ भाव को माता व सुख संपत्ति स्थान भी कहा जाता है लिहाजा धन मिलने के योग हैं। घर-परिवार और समाज में सुखद वातावरण रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए सूर्य तृतीय हो जाएगा। इस कारण किसी मनपसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। भाइयों से और मित्रों से सहयोग मिलेगा। सूर्य लाभ दिलाने वाला रहेगा

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

कुंभ राशि वालों को जोश के साथ-साथ होश से भी काम लेना होगा और उतावलेपन से बचना होगा । किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया से पहले थोड़ा सोच-समझ लेना होगा। आंखों से जुड़ी समस्या भी थोड़ा परेशानी दे सकती है।

मीन राशि के लिए समय शुभ रहेगा क्योंकि सूर्य का गोचर इसी राशि में होने वाला है। आपके वर्चस्व में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ मिल सकता है। बाधाएं दूर होने के योग भी हैं।

सूर्य के उपाय
सूर्य जीवन में अच्छा फल प्रदान करें इसके लिए सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं।

जिन लोगों को नौकरी में बाधा आ रही है उन्हें जल में लाल चंदन मिलाकर जल चढ़ाना चाहिए।

उच्चाधिकारियों से लाभ लेने के लिए सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए।

घर के मुखिया को प्रसन्न रखने से भी सूर्य खुश होते हैं।

पिता की सेवा करने सूर्य प्रसन्न होते हैं और अच्छे फल प्रदान करते हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
19 Comments