SC का फैसला ,सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब CBI करेगी । SC ने रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही मुंबई पुलिस को तमाम दस्तावेज CBI को सौंपने के आदेश दिए। कोर्ट ने आगे कहा कि बिहार सरकार को इस मामले की जांच CBI को रेफर करने का अधिकार है। CBI चाहे तो नया मुकदमा दर्ज कर सकती है। SC ने कहा कि बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी सही और सीबीआई जांच की सिफारिश कानून सम्मत है । इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि बिहार सरकार मामले को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजने के लिए सक्षम है।
सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ बिहार में केस दर्ज कराया था। इसे मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए अभिनेत्री ने SC में याचिका दायर की थी। जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने पिछले मंगलवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। सीनियर वकील मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से, अभिषेक मनु सिंघवी महाराष्ट्र सरकार, श्याम दिवान रिया की तरफ से और विकास सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की ओर से रिया ने अपनी याचिका में कहा था कि सुशांत के पिता की एफआईआर का पटना में किसी अपराध से कोई कनेक्शन नहीं है। पटना में केस दर्ज होने से राज्य भारी दखल दे रहा है। बिहार में चुनाव होने वाले हैं इसलिए इस मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। हालांकि बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया था। रिया के वकील ने क्या कहा :- सुप्रीम कोर्ट में रिया के वकील श्याम दिवान ने कहा था कि ‘रिया, सुशांत से प्यार करती थीं। सुशांत के निधन से वो सदमे में हैं।’ उन्होंने पटना में जो एफआईआर दर्ज हुई है, उसे मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की। वकील ने कहा कि ‘पटना में एफआईआर दर्ज की गई है जबकि वहां घटना ही नहीं हुई थी। अगर मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाता है तो रिया को न्याय मिल पाएगा।’ बिहार सरकार ने क्या कहा :- सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने कहा था कि सुशांत केस में मुंबई पुलिस ने कभी एफआईआर दर्ज नहीं की। किसी केस में अगर किसी को जांच के लिए बुलाया जाता है तो एफआईआर होना जरूरी है। मुंबई पुलिस केस में देरी कर रही थी। ऐसा संभव है कि उन पर कोई सरकारी दबाव हो। उन्होंने हमारी कोई मदद नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने अपना रिएक्शन दिया है। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- न्याय की कार्रवाई में सच्चाई है। सच्चाई की हुई जीत। एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विट कर कहा- हमेशा सच की जीत होनी चाहिए
… [Trackback]
[…] Info on that Topic: sadbhawnapaati.com/sushant-singh-rajput-case-riya-chakrabortys-ke/ […]