इंदौर पहुंचा तमिलनाडु का प्रशासनिक दल : सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया, ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित सीएनजी गैस प्लांट भी देखा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

इंदौर। लगातार पांच बार से नंबर 1 का खिताब हासिल कर चुके देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शुक्रवार को चेन्नई से आए प्रशासनिक दल के सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। सदस्य सबसे पहले न्याय नगर सेक्टर एफ में पहुंचे और उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों में आम लोगों द्वारा दिए जाने वाले कचरे की व्यवस्था को देखा। इसके बाद दल के सदस्य स्टार चौराहा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पहुंचे। निगम के अफसरों ने उन्हें बताया कि किस तरह डोर टू डोर वाहनों से आने वाले कचरे को यहां पर बड़े वाहनों के माध्यम से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जाता है। इसके बाद सदस्यों ने आनंद मोहन माथुर सभागृह के पास नाले का अवलोकन किया।

टीम के सदस्य इसके बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी गैस प्लांट को देखने पहुंचे। यहां उन्हें बताया गया कि किस तरह गीले कचरे से यहां पर बायो सीएनजी गैस तैयार की जा रही है और यह गैस बसों को दी जा रही है। उन्होंने यहां पर सूखे कचरे के पृथककीकरण प्लांट का भी अवलोकन किया। इसके बाद दल के सदस्यों ने कबीटखेड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर स्लज से बनाई जा रही खाद के प्लांट को भी देखा। तमिलनाडु राज्य के अन्य शहरों से आए प्रशासनिक अधिकारियों के दल में वहां के नगरीय प्रशासन एवं जलापूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिवदास मीना, गगनदीप सिंह बेदी, ग्रेटर चेन्नई निगम के आयुक्त पी. पोन्नैया, नगरीय प्रशासन के निदेशक, डॉ. मनीष एस नारनवारे, ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के टी.क्रिस्टुराज, सलेम निगम के आयुक्त, सलेम टी. चारुश्री, मुख्य अभियंता एन. महेसन चेन्नई निगम पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग के नगर प्रशासन विशेषज्ञ डॉ. एम. वैथीस्वरन शामिल हुए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।