‘ओएमजी 2’ का टीजर लॉन्च, भगवान शिव की भूमिका में नजर आए अक्षय

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पूरे टीजर के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ जैसे जयकारे गूंजे

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर काफी धमाकेदार है। इसमें आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है। सभी सितारों के लुक शानदार हैं और पूरे टीजर के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ जैसे जयकारे गूंज रहे हैं।

टीजर की शुरुआत में आवाज सुनाई देती है, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहें नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण। तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है’।

मंत्रोच्चार के बीच अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वहीं मंदिर में नजर आते हैं परेश रावल। दूसरी तरफ पंकज त्रिपाठी महाकाल की पूजा में डूबे नजर आते हैं। इस बीच रेलवे स्टेशन का दृश्य भी टीजर में दिखाया गया है, जिसमें एक किशोर उम्र का लड़का रेल की पटरियों पर खड़ा नजर आता है और सामने से रफ्तार में एक ट्रेन चली आती है।

फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में वह भगवान शिव की पूजा-पाठ में डूबे पंकज त्रिपाठी को साक्षात दर्शन देते नजर आए हैं। ‘ओएमजी 2’ के टीजर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

टीजर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही शानदार, इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘खिलाड़ी ने कमाल कर दिया।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है।’ बता दें कि यामी गौतम भी इस फिल्म में नजर आएंगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।