लद्दाख में खौफनाक हादसा : सेना की गाड़ी नदी में गिरी, 7 जवानों की मौत, 19 घायल, पीएम ने जताया शोक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

लद्दाख के टुकटुक सेक्टर में शुक्रवार को जिस वाहन से वे यात्रा कर रहे थे, वह सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया। उसमें सेना के सात जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर जगह पर हुई। अधिकारियों ने कहा कि वे जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे वह सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया। 26 सैनिक परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ में अग्रिम स्थान की ओर जा रहे थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

लद्दाख में हुई बड़ी दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।’

घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा

एक अधिकारी ने कहा कि अब तक सात लोगों को शहीद घोषित किया जा चुका है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित प्रयास चल रहे हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। अधिकारियों ने कहा कि वाहन सड़क से लगभग 50 से 60 फीट की गहराई तक श्योक नदी में गिर गया।

19 घायलों का हरियाणा के पंचकुला में हो रहा इलाज

अधिकारी ने कहा कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से उप सेक्टर हनीफ में आगे की ओर बढ़ रहा था। थोइस से 25 किमी दूर सुबह करीब नौ बजे वाहन सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया। सभी घायलों को शुरू में परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल ले जाया गया। घंटों बाद सभी 19 घायल कर्मियों को हरियाणा के पंचकुला जिले के चंडीमंदिर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।