श्री चारभुजानाथ जी की 39वीं निःशुल्क पैदल यात्रा का भव्य समापन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर: श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के मीडिया प्रभारी व प्रमुख यात्रा व्यवस्थापक पं. तरुण व्यास महाराज ने बताया कि श्री संतोष हीरालाल जोशी (सन्टू) के नेतृत्व में 39वीं निःशुल्क पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 220 से अधिक पैदल यात्रियों ने हिस्सा लिया। लगभग 550 किलोमीटर की इस यात्रा का समापन डोल ग्यारस के अवसर पर श्री चारभुजा जी, गढ़बोर (राजस्थान) में मेला दर्शन और श्री रुपनारायण जी मंदिर, सेवंत्री में ध्वजा चढ़ाकर हुआ।

यात्रा में इंदौर पालीवाल समाज के अनेक समाजसेवियों सहित आसपास के गांवों के पदयात्री शामिल रहे। यात्रा प्रातः 8 बजे श्री चारभुजानाथ मंदिर, पालीवाल ब्राह्मण समाज, इंदौर से श्री चारभुजानाथ की आरती और “जय चारभुजानाथ” के जयकारों के साथ शुरू हुई। यह 17 दिवसीय यात्रा इंदौर से उज्जैन, नीमच, साँवरिया जी, नाथद्वारा होते हुए श्री चारभुजा जी, गढ़बोर पहुंची और अंत में श्री रुपनारायण जी, सेवंत्री में ध्वजा चढ़ाकर समाप्त हुई।

पं. तरुण व्यास महाराज ने बताया कि यात्रा में सभी पदयात्रियों ने सेवा, भक्ति और समर्पण भाव के साथ भाग लिया। संघ के संयोजक श्री संतोष जोशी (सन्टू) ने प्रत्येक पड़ाव पर यात्रियों को श्री चारभुजा जी की पवित्र पदयात्रा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यात्रा व्यवस्थापकों गौरीशंकर जोशी, मुकेश व्यास, विजय जोशी (पार्षद), कमल सिंह जलारिया, दिलीप जी मोरी और अनिल पांचाल ने बताया कि इस 17 दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन भजन गायकों द्वारा श्री चारभुजा जी के भजनों का आयोजन हुआ। सभी पदयात्रियों ने नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी और प्रभु के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

इस बार यात्रा में 11 वर्षीय बालक से लेकर 85 वर्षीय वरिष्ठ पदयात्रियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. तरुण व्यास महाराज ने अपनी 11वीं पदयात्रा पूर्ण की।

यह यात्रा भक्ति, एकता और समर्पण का अनूठा संगम रही, जिसमें सभी आयु वर्ग के यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्री चारभुजानाथ जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।