सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टिपूर्वक किया जाये निराकरण –  कलेक्टर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर पवन जैन, अभय बेड़ेकर, अजय देव शर्मा, राजेश राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती वंदना शर्मा सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिये है कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाये। प्रकरणों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टिपूर्वक किया जाये। कोई भी शिकायत अनदेखी नहीं रहे। सभी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हो। प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण जवाब पोर्टल पर दर्ज कराये। कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर 100 दिवस से अधिक अवधि के लंबित 2127 प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे स्वयं तथा उनके अधीनस्थ कार्यरत नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण नियमित रूप से करें।
राजस्व विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन का समय-सीमा अंतर्गत संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। कलेक्टर सिंह ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण/अवैध कब्जा संबंधी राजस्व मामले तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी क्षेत्र) से संबंधित प्रकरणों के निराकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर कलेक्टर बेड़ेकर को निर्देश दिए कि जिले में मिलावटखोरी के विरोध सतत रूप से अभियान चलाया जाए।
उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिलावट खोरी के विरुद्ध अभियान के तहत लिए जा रहे सैंपल के दौरान व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शहर के युवाओं को नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले पब/बार के विरुद्ध भी नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि उपार्जन हेतु जिले में स्थित गोडाउन की मैपिंग कराई जाए एवं गोडाउन में पर्याप्त आउटलेट हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि उपार्जन हेतु जिन भी किसानों का पंजीयन हो चुका है उनका वेरिफिकेशन जल्द से जल्द सम्पन्न करवाया जाए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।