डकैती की योजना बनाते बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

-बदमाशों से धारदार चाकू बरामद 
-पंजतारा होटल पर डालने वाले थे डकैती
-बदमाशों से अन्य घटनाओं में भी खुलासा होने की संभावना
इंदौर। 5 बदमाशो को डकैती की योजना बनाते पकडने में थाना खजराना को सफलता मिली। दिनांक 10/06/22 को पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 5 बदमाश पंजतारा होटल पर डकैती डालने वाले है जिनके पास हथियार भी है।
सूचना के आधार पर थाना खजराना की पुलिस टीम ने उक्त बदमाशों को स्टार चौराहा के पास खाली मैदान नाहर शाह कंपाउंड के पीछे से पकड़ा तथा आरोपियों के कब्जे से दो खटकेदार धारदार चाकू, टामी, लोहे के पाइप तथा लाल मिर्च पावडर जप्त किया गया।
आरोपीगण का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी शातिर प्रवृत्ती के है। आरोपियों के नाम: अकरम उर्फ छुटकू पिता मोहम्मद रफीक निवासी इलियास कॉलोनी, साहिल उर्फ बच्चा उर्फ जाहिद पिता रशीद शेख निवासी ओल्ड पलासिया इंदौर, महमूद उर्फ कल्लू पिता नब्बू खान निवासी 151 न्यू खैराबाद कॉलोनी, सोनू शाह पिता रजाक शाह निवासी 126 नहारशाह नगर खजराना, पन्ना लाल पिता शोभाराम राठौर निवासी विनय नगर बंजारा बस्ती खजराना इंदौर है।
आरोपी अकरम पर पूर्व से एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। साहिल उर्फ बच्चा पर कुल 6 अपराध पंजीबद्ध है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।