बिजली कंपनी ने वित्तीय वर्ष में ऐतिहासिक 9768 करोड़ का राजस्व एकत्र किया, मार्च माह में ही 1372 करोड़ रूपए जमा हुए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इन्दौर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान ऐतिहासिक रूप से 9768 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्र किया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम मार्च माह में ही कंपनी ने 1372 करोड़ रूपए प्राप्त किए है। ये दोनों ही आंकड़े मप्र के ऊर्जा क्षेत्र में किसी भी वित्तीय वर्ष और माह में प्राप्त राजस्व में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने इस उपलब्धि के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी को बधाई दी है।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि वित्तीय वर्ष के दौरान प्रतिमाह राजस्व संग्रहण के लिए विशेष योजना बनाकर माह के लक्ष्य के लिए दैनिक आधार पर कार्य तय किए गए। प्रतिमाह लक्ष्य की समीक्षा की गई, किसी माह राशि कम मिली तो अगले माह पूर्व माह की बकाया राशि एकत्र करने के लिए अभियान चलाया गया। घरेलू, गैर घरेलू, कृषि, व्यावासायिक, शासकीय, उच्चदाब सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को वर्ष में बेहतर सेवाएं दी गई एवं समय पर बिल राशि प्राप्ति के लिए संपर्क किया गय़ा। इसी कारण वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 9768 करोड़ रूपए और मार्च 2022 में 1372 करोड़ रुपए एकत्रित हुए है।
प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि बारह में से छः माह कंपनी को 800 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि में शासकीय विभाग प्रमुखों कलेक्टरों, सीईओ, स्थानीय नगरीय निकाय के प्रमुखों, बिजली वितरण कंपनी के प्रत्येक कर्मचारियों, अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा है। साथ ही सम्माननीय उपभोक्ताओं ने भी बिजली कंपनी को यथासंभव समय पर बिजली बिल राशि चुकाकर ऐतिहासिक सहयोग प्रदान किया है। तोमर ने बताया कि वित्तीय वर्ष में प्रतिमाह औसत बिल भरने वालों की संख्या पहले की तुलना में दो लाख बढ़कर अब लगभग 23 लाख हो गई है। समय पर बिल भरने से बिजली उपभोक्ताओं को अधिभार से भी निजात मिली है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।