28वें सांईबाबा महोत्सव का समापन : पालकी यात्रा में शामिल ओम सांईराम ग्रुप की झांकी को प्रथम पुरस्कार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। रामनवमी के उपलक्ष्य में केन्द्रीय सांई सेवा समिति न्यास द्वारा 28वें सांईबाबा महोत्सव के तहत बड़ा गणपति से छत्रीबाग सांई मंदिर तक निकाली गई बाबा की पालकी यात्रा में शामिल झांकियों में से प्रथम पुरस्कार समाजवादी इंदिरा नगर के सांईबाबा मंदिर और ओम सांईराम ग्रुप की झांकी को दिया गया है।
राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं अशोक गोयल मित्र मंडल की ओर से रविवार की रात पालकी यात्रा के समापन पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई।

केन्द्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक एवं संयोजक मोहन सेंगर ने बताया कि महोत्सव में पहली बार झांकियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई थी।

अब प्रतिवर्ष पालकी यात्रा में शामिल झांकियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को सांई तुलसी अवार्ड तुलसी सिलावट एवं अशोक गोयल मित्र मंडल की ओर से दिए जाएंगे।
ओम सांईराम ग्रुप के संस्थापक किशोर दोरकर ने बताया कि ग्रुप को यह पुरस्कार चंद्रकांत नानाभाऊ, शंकरराव गुरव शिर्डी, हाजी अब्दुल भाई गनी शिर्डी (अब्दुल बाबा के पड़पोते) डॉ. शुभेन्दु भारद्वाज बैंगलुरू, विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व पार्षद भरत पारख, विहिप के किशोर चौधरी, संत समाज के योगेश्वरदास, अर्चना राठौर आदि ने प्रदान किया।
पुरस्कार में 11 हजार रुपए की नकद राशि भी प्रदान की गई। यात्रा में शामिल झांकी में सांईबाबा के पर्यावरण संरक्षण, सर्वधर्म समभाव एवं पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम के संदेश प्रदर्शित किए गए थे। द्वितीय पुरस्कार प्रदीप यादव एवं लक्की वर्मा मित्र मंडल को 5100 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार छत्रीबाग जनसेवा समिति को 3100 रुपए का दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी चेतन स्वरूप, स्वामी राजानंद, वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु बिंदल एवं छत्रीबाग सांई मंदिर संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील जैन, मंत्री प्रमोद मित्तल, महेन्द्र सेठी, बाबूलाल सोनी, अभय बागरेचा, अजय शर्मा, घनश्याम चांडक सहित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं शोभायात्रा में सेवा देने वाले सांईभक्तों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में हरि अग्रवाल, अशोक गोयल, आलोक खादीवाला, जगमोहन वर्मा, विनिता पाठक, किशोर दोरकर, रमेश मोटवानी, रज्जू पंचोली, समीर जोशी, प्रदीप यादव, चंद्रकांत कुंजीर, लक्की वर्मा आदि का भी सम्मान किया गया।
संस्था सेवा सुरभि के संयोजक ओम नरेडा, संजय मंगल, अरविंद जायसवाल एवं राजेश कुंजीलाल गोयल सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। संचालन गौतम पाठक ने किया और आभार माना हरि अग्रवाल ने।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।