लोक देवता वीर तेजाजी महाराज का मेला धुमधाम से संपन्न

Padma
By
Padma1992
Soshal life home work
1 Min Read

ब्यावर के निकट गांव धोलिया में वीर तेजाजी महाराज के मंदिर परिसर में वार्षिक मेला हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर-नारियों ने लोक देवता तेजाजी महाराज के दरबार में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेले के दौरान बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले से पधारे भक्त श्री राजेश कुमार जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उनका सम्मान सेवानिवृत्त होनरी लेफ्टिनेंट श्री प्रेम सिंह जी ने गमछा भेंट कर किया।

साथ ही सबलपुरा तेजाजी मंदिर से आऐ हुए भोपाजी सुखदेव सिंह जी तथा मेला विकास कमेटी के अध्यक्ष हरदेव सिंह चौहान ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक परंपराओं का आनंद लिया, कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

मेला विकास कमेटी- धौलिया के अध्यक्ष हरदेव सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह रावत, उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह रावत, तथा पूजारी महेंद्र सिंह रावत के सानिध्य में सफलतापुर्वक संपन्न हुआ।

सभी ग्रामीणों व बस्ती नगर वासियों ने बढ चढकर सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
Soshal life home work