विद्याधाम पर आज गिरिजानंद सरस्वती की चरण पादुकाओं का पूजन होगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पूरे श्रावण माह में पारदेश्वर का दुग्ध धारा एवं तीर्थ जल से अखंड अभिषेक भी होगा 
इन्दौर। विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर बुधवार 13 जुलाई को आश्रम कें संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ की चरण पादुकाओं का पूजन एवं वर्तमान महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के पाद पूजन का दिव्य अनुष्ठान सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगा।
आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि आश्रम पर श्रावण मास के अनुष्ठान का सिलसिला सोमवार 11 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। इसके तहत श्रावण मास में अभिषेकात्मक अतिरूद्र महायज्ञ और पूरे माह में 11 महारूद्र महायज्ञ भी होंगे। इनके अलावा प्रत्येक श्रावण सोमवार एवं प्रदोष पर्व पर भगवान शिवाशिव का विशेष श्रृंगार दर्शन भी होगा। आश्रम पर पूरे सावन माह में भगवान पारदेश्वर का दुग्ध धारा एवं तीर्थ जल द्वारा अखंड अभिषेक भी ‘ह्वीं नमः शिवायै च नमः शिवाय’ महामंत्र एवं शिव महिम्न स्त्रोत के साथ होगा। प्रतिदिन संध्या को 5.30 बजे से लक्षार्चन आराधना एवं सायं 5 से रात 9 बजे तक शिव महिमन पाठ- शिव आराधना के नियमित अनुष्ठान भी होंगे। गुरूवार 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में पूज्यश्री भगवन के 11वें पुण्य स्मरण दिवस पर सुबह 9.30 बजे से पाद पूजन, षोडशोपचार पूजन, अभिषेक, आरती, कन्या पूजन तथा संत एवं ब्राह्मण पूजन जैसे अनुष्ठान भी होंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।