युवती ने रिक्शा चालक को मारा चाकू : किराया मांगने की बात पर हुआ विवाद, महिला ने गाल- गलौज कर जान से मारने की धमकी दी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। गौरी नगर में एक युवती ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को चाकू मार दिया। घायल ने युवती से ऑटो का किराया मांगा था। इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। सतीश पिता शेर ङ्क्षसह जाट (47) निवासी न्यू खातीपुरा की शिकायत पर नैना के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि नैना उनकी ऑटो में बैठकर आई थी। कालका माता मंदिर के पास में उतरी तो उसने ऑटो के किराए के 20 रुपए मांगे। इसी बात को लेकर आरोपी ने विवाद करना शुरू कर दिया। उसके साथ में गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। उसे खून निकलने लगा तो आरोपी ने धमकाया कि दोबारा उससे किराया मांगा तो जान से मार देगी।

युवक को चाकू मारा
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवक को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आदित्य बैस पिता देवेन्द्र ङ्क्षसह (21) निवासी सोमनाथ की जूनी चाल की शिकायत पर कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज किया है। कल निजी अस्पताल के पास उसका आरोपी से विवाद हो गया था। इस पर आरोपी ने मारपीट की और चाकू मारकर भाग गया।

युवक को चाकू से गोदा
तीन इमली के पास एक युवक को आरोपियों ने चाकू से वारकर घायल कर दिया। कल आरोपियों से तौल कांटे के पास उसका विवाद हो गया था। इस पर आरोपियों ने चाकू से पांच वार किए और भाग गए। रिक्शा चालक ने उसकी मदद की और परिजन तक पहुंचाया। पप्पू पिता मेहबूब (23) निवासी सम्राट नगर को घायल हालत में इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया। पिता ने बताया कि पप्पू पेंटर है। उसका कल तीन इमली के पास दो-तीन आरोपियों से विवाद हो गया था। आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। वह घायल सड़क पर पड़ा था। घर का पता बताया तो रिक्शावाला लेकर आ गया। किस से और क्यों विवाद हुआ, इसकी जानकारी पप्पू को ही है। अभी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घायल के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।