शादी से इंकार करने पर युवती को वाइन शॉप के बाहर मारा चाकू, बचाव में अहाता कर्मचारी भी घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
 
इंदौर। एबी रोड स्थित वाइन शॉप के बाहर एक बदमाश ने एक युवती द्वारा शादी करने से इनकार करने की बात पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । बीच-बचाव करने में अहाता कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती व कर्मचारी युवक की हालत गंभीर बताई जाती है।
घटना किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम 6.15 बजे भाटखेड़ी एबी रोड के पास एक वाइन शॉप के सामने हुई। बबीता राठौर 28 साल निवासी निरंजनपुर नई बस्ती को आरोपी आकाश उर्फ टाटा पिता मदनलाल नायक निवासी हरदा ने शादी करने का बोला तो बबीता ने मना कर दिया। इससे गुस्सा खा उसने चाकू निकालकर उसके सीने और कमर पर वार कर दिया। घटना देख अहाते पर काम करने  वाला ललित उर्फ लल्ला पिता इंदल पवार निवासी पोरखबाद आया तो बदमाश ने उसे भी घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बबीता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी आकाश फरार हो गया। किशनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 का प्रकरण दर्ज किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।