देश भक्ति जनसेवा के ध्येय वाक्य को किया खजराना पुलिस ने सार्थक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

इंदौर पुलिस का मानवीय चेहरा 77 वर्षीय वृद्ध महिला व बीमार बेटी कि मदद कर पेश की मिसाल

इंदौर पुलिस का एक बार फिर मानवीय चेहरा देखने को मिला जब खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा को सूपर पैलेस कॉलोनी खजराना के रहवासियों ने सूचना दी की एक वृद्ध महिला अपनी बीमार बेटी के साथ कालोनी में विगत एक माह से रह रही है जो न तो घर से बाहर जाते है न ही किसी से बातचीत करते है। जिस पर थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने उक्त बात की तस्दीक हेतु एक टीम थाना खजराना से रवाना की टीम द्वारा सुपर पैलेस कॉलोनी में जाकर तस्दीक करने पर एक वृद्ध महिला मेहरुनीसा पति साजिद हुसैन उम्र 77 साल एवं उनकी बेटी नगीना उम्र 36 साल मिले। जिनके द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से मलहड़ मुंबई के रहने वाले है।
मेहरुनीसा के पति का 22 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया है। महिला के पति पहले इंदौर तथा देवास में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। जिसके बाद उक्त वृद्ध महिला एवं बेटी की देखरेख करने वाला कोई नही है। वृद्ध महिला की बेटी नगीना भी बीमार होकर बिस्तर पर है। उक्त दोनो महिलाओं के पास खाने पीने व इलाज के लिए और न ही किराये देने के लिए कोई व्यवस्था है।

दिनेश वर्मा व्दारा उक्त जानकारी पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश व्यास एवं सहायक पुलिस आयुक्त जयंत सिंह राठौर को जानकारी में देते हुए उक्त वृद्ध महिला के मकान मालिक से चर्चा करते एवं उन्हें मानवता के नाते मदद हेतु कहा गया तो मकान मालिक द्वारा उक्त महिलाओं से मकान का किराया माफ करते हुए जब तक वह रहेंगी किराया नहीं लेने का आश्वासन दिया गया।

थाना प्रभारी दिनेश वर्मा द्वारा थाना क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा करते सूपर पैलेस कॉलोनी के रहवासी साबीर खान, शबाना बाजी व तस्लीम बाजी एवं अन्य रहवासियों द्वारा महिलाओं के खाना पीने से संबंधित मदद का आश्वासन दिया गया। साथ ही महिला की बेटी नगीना जो की बहुत ज्यादा बीमार होकर बिस्तर से उठ नहीं सकती है के इलाज हेतु शिफा अस्पताल खजराना के डॉक्टर सलीम मलिक से चर्चा करते इलाज मुफ्त करने का वादा कर नगीना का इलाज शिफा अस्पताल द्वारा किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के द्वारा भी थाना प्रभारी की उक्त पहल का स्वागत करते हुए उक्त वृद्ध महिला एवं बीमार बेटी की हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।