शुरू हुआ हिंदू मास का आखिरी महीना,

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 बता दें कि 28 मई तक फाल्गुन मास रहेगा। इस महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इस पूरे मास का नाम ही फाल्गुन रख दिया गया। हिंदू पंचाग के अनुसार चैत्र पहला माह होता है और फाल्गुन आखिरी माह माना जाता है। हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद खास माना जाता है। इस महीने में शिवरात्रि और होली जैसे 2 महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं। कुछ दिन पहले ही बसंत ऋतु का आगमन होता है, इस कारण मौसम सुहाना हो जाता है और माहौल में रुमानियत छा जाती है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

किन देवी-देवताओं को पूजने का है विधान: किसी भी महीने में यूं तो सभी देवी-देवताओं की पूजा करना बेहतर माना गया है। हालांकि, जिन लोगों की तबीयत नासाज होती है उन्हें भगवान भोलेशंकर की पूजा-अर्चना करने की सलाह दी जाती है। कहते हैं कि इस पूरे महीने में महादेव को सफेद चंदन अर्पित करने से स्वास्थ्य लाभ होगा। वहीं, आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए।
श्रीकृष्ण के 3 रूपों की होती है पूजा: फाल्गुन के महीने में श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने को भी लाभदायी माना गया है। कहते हैं कि जो दंपति संतान प्राप्ति को इच्छुक हैं, उन्हें इस महीने में बाल कृष्ण की आराधना करनी चाहिए। वहीं, प्रेम और आनंद के लिए युवा कृष्ण और ज्ञान-वैराग्य के लिए गुरु कृष्ण की पूजा होती है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति को अधिक क्रोध आता है या जल्द ही चिड़चिड़ाहट होने लगती है उन्हें श्रीकृष्ण को पूरे फाल्गुन महीने में रोजाना अबीर या गुलाल जरुर अर्पित करना चाहिए।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
20 Comments