कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से खुला बड़े रेत कारोबारी की दूसरी शादी का राज़

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

20 साल बाद पहली पत्नी ने दर्ज करवाया केस, पत्नी को छोड़ दो बेटों को साथ ले गया आरोपी पति

इंदौर। शादी के 20 साल बाद एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट का केस दर्ज करवाया है। आरोप लगाए हैं कि उसके पति ने शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी कर ली।

पति की जेब से मिले कोरोना वैक्सीन  सर्टिफिकेट से इसका पता चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामला महिला थाने का है। पुलिस के अनुसार वीणानगर निवासी रेखा भीसे (44) की शिकायत पर पति राजेंद्र भीसे और ससुर गहिनाथ भीसे निवासी मलठन तालुका अहमद नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रेखा ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र से 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। राजेंद्र रेत का बड़ा कारोबारी है। पांच साल तक तो राजेंद्र ने सामान्य व्यवहार किया लेकिन उसके बाद वह प्रताड़ित करने लगा। ससुर भी उसके साथ अभद्रता करते थे।

कभी कभी परेशान होकर मायके इंदौर आ जाती थी। 2018 में पता चला कि राजेंद्र का भूमिता नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसलिए उसे मायके से ससुराल नहीं ले जा रहा है। एक बार उसने राजेंद्र के कपड़े खंगाले तो जेब से भूमिता का कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट भी मिला।

इसमें भूमिता के पति के रूप में राजेंद्र का नाम लिखा हुआ था। इससे शक पुख्ता हो गया। पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बेटों को साथ ले गया पति

रेखा का कहना है कि मेरे पति और ससुर का महाराष्ट्र के अहमदनगर में रेत का बड़ा कामकाज है। शादी के पांच साल बाद से ही पति उससे झगड़ा करता था। वह बिना बात के नाराजी जाहिर कर बार-बार घर छोड़ जाते थे। लेकिन बच्चों के चलते वह चुप रहती थी।

बेटियों के कारण मैंने अपना घर नहीं बिगड़ने दिया। 2018 में पहली बार परिवार के ही सदस्यों ने राजेश के किसी दूसरी महिला से संबंध होने और उसके साथ रहने की जानकारी दी।

किसी ने बताया कि पति राजेश ने उस महिला से शादी भी कर ली है। लेकिन मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद पति राजेश के कपड़ों से मुझे एक वैक्सीन सर्टिफिकेट मिला।

यह भूमिता नाम की महिला का था। इसमें पति की जगह पर राजेश का नाम लिखा था। इस बात को लेकर हम दोनों में काफी विवाद हुआ। इसके बाद राजेश मुझे इंदौर अपने मायके में छोड़कर चला गया।

दोनों को बेटों को साथ लेकर चला गया। पुलिस के मुताबिक रेखा और राजेश के शादी से चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 18 साल, छोटी बेटी 16 और दो बेटे 14 और 12 साल के हैं।

राजेश की बेटी पुणे में पढ़ाई कर रही है। जबकि छोटी बेटी अपनी मां के साथ है। दो बेटों को राजेश अपने साथ जनवरी में जबरदस्ती घर ले गया। जहां वह पढ़ाई के साथ पिता का काम संभाल रहे हैं।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।