बाबा पर भड़के राजा योग गुरु बाबा रामदेव और कांग्रेस नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा पुराना है।

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

योग गुरु बाबा रामदेव और कांग्रेस नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा पुराना है। खासकर रामदेव के व्यापार एवं भाजपा से उनके करीबी रिश्ते को लेकर कांग्रेस नेता उन पर हमला बोलते आए हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने योग गुरु पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने बुधवार को योग गुरु को याद दिलाते हुए कहा कि फूड पार्क के लिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें करोड़ों रुपए का अनुदान दिया था |

कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘ढोंगी’ रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट के साथ बाबा रामदेव का एक पुराना वीडियो भी री-ट्वीट किया है। अपने एक ट्वीट में सिंह ने कहा, ‘डोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था।’

फूड पार्क के लिए कांग्रेस ने दिया अनुदान

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

कांग्रेस नेता ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कांग्रेस को यह कोस रहा है उसी ने इसे दो फूड पार्क के लिए 150-150 करोड़ का अनुदान दिया था। एक हरिद्वार में एक रांची में। उत्तराखंड में जमीन भी कांग्रेस के सीएम नारायण दत्त तिवारी ने दी थी। जिस दिन भाजपा, मोदी, शाह गए यह फिर पल्टी मारेगा।’

साथ ही दिग्विजय सिंह ने द हिंदू पेपर की कटिंग को अटैच करके री ट्वीट करते हुए लिखा कि नेपाल डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेद एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन ने सोमवार से कोरोनिल किट को वितरित करना बंद कर दिया है, जो भारत के योग गुरु और बिजनेसमैन रामदेव बाबा के पतंजलि ग्रुप द्वारा गिफ्ट की गई थी।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।