मौसम बदल रहा करवट, धूप बढ़ी, रात में ठंडक बरकरार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल। मार्च महीना का पखवाड़ा खत्म होने को है, ऐसे में मौसम ने भी करवट बदलनी शुरू कर दी है। बीते दिनों आस-पास के जिलों में हुई बारिश की नमी से गर्मी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही थी।

पांच से छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवाओं से बढ़ता पारा भी पस्त था। लेकिन रविवार को जिस तरह से सूरज ने तेवर दिखाए उससे वातावरण में गरमाहट का अहसास बढ़ गया।

मौसम की बदलती रंगत को देखते हुए लोगों ने पंखा चलाना शुरू कर दिया है वहीं एसी, कूलर भी फिट करवाने लगे हैं।

राजस्थान एवं उससे लगे गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस क्षेत्र में काफी गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

हालांकि रात में गुलाबी ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस के बराबर ही रहा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य रहा था। यह शुक्रवार के अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.9 डिग्री अधिक रहा था।

गुजरात से आ रही गर्म हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

इस क्षेत्र में तापमान काफी बढ़ा हुआ है। प्रति चक्रवात के असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

हालांकि रेतीला एवं शुष्क क्षेत्र होने के कारण गुजरात में रात के समय मौसम ठंडा होने लगता है। इस वजह से रात में वहां से आने वाली हवा में ठंडक रहती है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

शुक्ला के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।