रिटायर्ड जज के घर से लाखों रुपये की चोरी की वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर तक पहुंची पुलिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर: शहर में वैसे तो चोरी की वारदातें लगभग रोज ही होती हैं. लेकिन एक ऐसी चोरी की वारदात सामने आई है जहां रिटायर्ड जज के घर से ही लाखों रुपये की चोरी हो गई. इस मामले में जब पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ा तो उसे देखकर सब हैरान हो गए. चोरी की यह घटना जूनी इंदौर थानाक्षेत्र की बैराठी कॉलोनी की है. इस कॉलोनी में अलीराजपुर से रिटायर्ड जज के घर से 5 लाख 35 हजार रुपये की चोरी हो गई थी. रिटायर्ड जज ने इसकी रिपोर्ट जूनी इंदौर थाने में दर्ज कराई थी.

कैसे पकड़ में आया चोर

जूनी इंदौर थाना के प्रभारी योगेश सिंह तोमर ने बताया कि चोरी की सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि घटनास्थल को देखने से पता चला कि घर का ही कोई व्यक्ति चोरी की इस वारदात में शामिल है. पुलिस ने घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इसमें रिटायर्ड जज का बेटा यश उर्फ गोलू ही देर रात कार की डिक्की में कुछ निकालते हुए नजर आ रहा था.

कहां रखे हुए थे पैसे

पुलिस ने जब यश उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो वह आनाकानी करने लगा लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने चोरी करना कुबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि पैसे उसने कार की पीछे की डिक्की में रखे हुए देख लिए थे. उस पर कुछ कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने चोरी का माल और कार बरामद कर यशपाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।