क्रिप्टोकरेंसी पर फिलहाल रोक नहीं, सही तरीके से रेगुलेट करने की ज़रूरत, विधेयक ला सकती है सरकार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सोमवार को जयंत सिन्हा की अगुवाई में क्रिप्टोकरेंसी  को लेकर संसदीय पैनल की पहली बैठक हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में फिलहाल इस बात पर सहमति बनी है कि क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह से बैन नहीं किया जा सकता है.

हालांकि इस बात पर सहमति बनती हुई दिखाई दी कि इसे सही तरीके से रेग्युलेट किए जाने की जरूरत है. वहीं बैठक में शामिल कुछ सदस्यों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर चिंता जाहिर की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर उठ रही उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए कहा है.

शीतकालीन सत्र में विधेयक ला सकती है सरकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 29 नवंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर विधेयक ला सकती है. बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संसदीय समिति IIM अहमदाबाद के शिक्षाविदों से सुझाव लेने पर विचार कर रही है.

बता दें कि मौजूदा समय में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर देश में कोई विशेष नियम नहीं हैं. इसके अलावा देश में इसमें निवेश पर प्रतिबंध भी नहीं लगाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को क्रिप्टोकरेंसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं. लगातार हो रही बैठक से संकेत मिल रहे हैं कि सरकार इस मामले में कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।