विधानसभा में बकवास होता है, बोल कर फंसे कमलनाथ; भाजपा ने अध्यक्ष को चिट्ठी लिख उठाई कार्रवाई की मांग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने एक बयान को लेकर घिर गये हैं। राज्य के नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को एक खत भी लिखा है और उनपर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल अभी हाल ही में कमलनाथ ने विधानसभा की कार्यवाही को लेकर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था, मैं विधानसभा के अंदर इसलिए नहीं जाता हूं, क्योंकि विधानसभा में बकवास होता है और एक दल के लोग बकवास करते हैं, तो क्या मैं वहां बकवास सुनने जाऊंगा।’

कलमनाथ के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले एक महीने में चार बार सोनिया गांधी के चौखट पर जाने वाले, लंबे समय तक संसदीय कार्यमंत्री, मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष. रहने वाले विधानसभा की कार्यवाही को अगर बकवास कहेंगे तो इससे ज्यादा चिंता की बात क्या होगी।

उन्होंने कहा कि जब से वो नेता प्रतिपक्ष बने हैं 24 महीने में 24 घंटे भी विधानसभा में नहीं बैठे हैं। लेकिन अगर उसके बावजूद भी वो विधानसभा की कार्यवाही को बकवास कहते हैं तो यह लोकतंत्र का अपमान है।

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि इनको लोकतंत्र और देश का अपमान करने में ही मजा आता है। हमारी पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। अगले विधानसभा सत्र में हम इस मुद्दे पर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आएंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।