अपच और कब्ज की समस्या में फायदेमंद है यह फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई लाभ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

क्या आपने कभी ड्रैगन फ्रूट का सेवन किया है? इस फल को पिताया के नाम से भी जाना जाता है। यह फल नाम से और देखने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह होता बहुत ही स्वादिष्ट है। इसे सबसे पहले मेक्सिको, दक्षिण अमेरिका और मध्य अमेरिका में उगाया गया था, लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है। इस फल के सेवन से होने वाले लाभों के कारण ही इसे ‘सुपरफूड’ भी कहा जाता है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है और यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा यह विटामिन से लेकर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और सोडियम जैसे खनिजों से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में..

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

ड्रैगन फ्रूट बनाए इम्यूनिटी को मजबूत
स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, इस फल में विटामिन-सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यह इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में अन्य एंटीऑक्सीडेंट के कार्यों को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाने में भी लाभकारी होता है।
पाचन को बनाता है बेहतर
अगर आप अपच और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं, तो ड्रैगन फ्रूट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह फल इन बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, यह फल फाइबर से भरपूर होता है और इसमें पानी भी काफी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इस फल का सेवन कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है।
डायबिटीज में भी लाभकारी होता है यह फल
ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, यह ब्लड शुगर को कम करने में कारगर पाया गया है और खासकर वैसे लोगों के लिए, जो टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित होते हैं। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको ड्रैगन फ्रूट का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
101 Comments