यही है सच्ची सदभावना : भोपाल में मुस्लिमों ने हनुमान जयंती की शोभायात्रा का किया स्वागत, बरसाए फूल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एक ओर जहां देश की राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर पत्थरबाजी की गई, वहीं मध्य प्रदेश के मुसलमानों ने मिसाल पेश कर दी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को निकाली गई शोभा यात्रा पर मुस्लिमों ने फूल बरसाए।

भोपाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा का जमकर स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिमों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा भी की। कई स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए मुस्लिमों ने पानी की व्यवस्था भी की।
मध्य प्रदेश में हनुमान जयंती पर संवेदनशील माने जाने भोपाल समेत सभी शहरों और नगरों में शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस और भंडारों का आयोजन किया गया और प्रशासनिक बंदोबस्त के चलते पूरी तरह शांति रही। जुलूस और भंडारों का आयोजन देर रात तक चलता रहा।

सूबे में निकले कुल 279 बड़े जुलूस

गृह और पुलिस विभाग के अधिकारी राजधानी भोपाल से स्थिति पर लगातार नजर रखे रहे और मैदानी अमला भी पूरी तरह सजग और सतर्क रहकर तैनात रहा। इस बीच सभी समुदायों के लोगों ने भी समझदारी का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि मध्यप्रदेश में हनुमान जयंती के 279 बड़े जुलूस और समस्त भंडारे उत्साह और श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से शनिवार की मध्य रात्रि तक सम्पन्न हुए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।