ये राह नहीं आसान; देश के लिए आने वाले 40 दिन अहम, सीरम कोविशिल्ड की दो करोड़ डोज़ देगी सरकार को मुफ्त  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। पिछले ट्रेंड्स की एनालिसिस के बाद यह माना जा रहा है कि अगले 40 दिन देश के लिए मुश्किल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, देश में कोरोना की एक और लहर की स्थिति आ सकती है।

ऐसे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है। दरअसल, ऐसा देखा गया है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के 30 से 35 दिनों बाद ही भारत में नई लहर पहुंची थी।

यह एक ट्रेंड रहा है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है। इधर, सीरम इंस्टीट्यूट ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड की दो करोड़ डोज मुफ्त देने की घोषणा की है। दुनियाभर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद कंपनी ने ये फैसला किया है।

गया में दो विदेशी नागरिक, यूपी में दो अन्य संक्रमित
बिहार के गया में एक बार फिर दो विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये बैंकॉक और ताइवान के रहने वाले हैं। गया में अब तक कुल 19 लोग पॉजिटिव मिले हैं। लखनऊ में कोरोना के दो केस सामने आए हैं। इसमें एक चिनहट की 56 साल की बुजुर्ग महिला है। जबकि दूसरा 48 साल का पुरुष है। महिला ओडिशा से लौटी है। मगर, हैरानी वाली यह है कि पुरुष की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

उधर, बुधवार को दुबई से आए दो यात्री चेन्नई एयरपोर्ट पर COVID पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के अलंगुडी जिले के रहने वाले हैं। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर भी बुधवार को दो पैसेंजर्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।

3 दिन में 43 इंटरनेशनल पैसेंजर्स पॉजिटिव
इसके साथ ही पिछले 3 दिन में 43 इंटरनेशनल पैसेंजर्स पॉजिटिव पाए गए हैं। 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 498 फ्लाइट्स की स्क्रीनिंग की गई है। इस दौरान 1,780 सैंपल लिए गए। इनमें 39 पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। कोरोना की तैयारियों की जांच करने के लिए मंगलवार को देश के करीब सभी राज्यों में मॉक ड्रिल की गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।