डायवर्सन राशि बकाया होने पर तीन सम्पत्तियां होंगी नीलाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। एसडीएम प्रतुल सिन्हा ने बताया कि डायवर्सन राशि बकाया होने पर वसूली के लिये कुर्क की गई तीन सम्पत्तियों को नीलाम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 29 लाख 34 हजार रूपये बकाया होने पर ग्राम पंचायत सोनवाय की पन्नालाल, घनश्याम पिता कन्हैयालाल समृद्धि पार्क की 808274 वर्गफीट की सम्पत्ति 26 मार्च को सुबह 11 बजे नीलाम होगी। इसी तरह 32 लाख 77 हजार रूपये की बकाया वसूली होने पर ग्राम धन्नड़ की विशाल एग्रोटेक इंडिया लिमिटेड तर्फे आरिफ पिता असलम निवासी देपालपुर की 10.648 हेक्टेयर सम्पत्ति 28 मार्च को सुबह 11 बजे नीलाम की जायेगी। इसी तरह एक और बकायादार ज्ञान विज्ञान क्रीड़ा संस्थान पंजीयक अध्यक्ष श्रीमती संचिता पति राधेश्याम पटेल की सम्पत्ति की नीलामी 26 मार्च 2022 को की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर इस तरह की कार्यवाही लगातार की जा रही हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।