धामनोद के ठगोरों ने इन्दौर के तेरह व्यापारियों को लगाया करोड़ो का चूना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। समीपस्थ धामनोद में एक मॉल खोलकर ग्राहको को ग्यारह महीने का सामान खरीदने पर एक माह का सामान मुफ्त देने की स्कीम चलाने वाले मॉल संचालक ठगोरे इन्दौर के व्यापारियो से करोड़ो का माल मंगवा रफूचक्कर हो गये। अब उनके मोबाइल भी बंद आ रहे है। इन्दौर के ठगाये गये व्यापारियों ने बताया कि कुछ माह पहले उनसे लक्ष्मण उर्फ लक्ष्मीलाल कुमावत, उसकी पत्नी गेहारी कुमावत और श्रवणसिंह चौहान निवासी पुराना एबी रोड मराठा कॉम्प्लेक्स धामनोद ने संपर्क किया और धामनोद में अपना मॉल बताकर खरीदारी शुरू की। धीरे-धीरे उन्होंने कपड़े, ड्रायफ्रूट, किराना और अन्य सामान बेचने वाले सियागंज के व्यापारियों से सामान खरीदना शुरू किया और उसका भुगतान भी किया। कुछ दिनों पहले कुमावत ने इंदौर के व्यापारी हर्ष खंडेलवाल, प्रसाद खांडेकर, दीपक नागर, विशाल नारंग, उज्ज्वल दावानी, दिशांत नारंग तथा अन्य व्यापारियों से कहा कि वे खरगोन में भी एक मॉल खोलने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें ज्यादा माल की आवश्यकता है। उन्होंने इंदौर आकर खरीदारी की और माल भी मंगा लिया, लेकिन जब उनका मोबाइल बंद हुआ तो व्यापारियों ने तहकीकात की। इस पर मालूम पड़ा कि तीनों ने रातोरात मॉल खाली कर दिया है। ठगाए 13 व्यापारी पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के पास पहुंचे, जहां से उन्हें जूनी इंदौर थाने भेजा गया। उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की गई है। व्यापारी हर्ष खंडेलवाल ने बताया कि सभी व्यापारियों का कुल साढ़े तीन करोड़ रुपए का माल उन्हें बेचा गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।