आज शिवराज कैबिनेट की बड़ी बैठक, अवैध कॉलोनियों को वैध करने सहित अन्य निर्णय हो सकते है

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट की बड़ी बैठक बुलाई गई है। नगर निकाय चुनाव से पहले शिवराज सरकार होने वाली कैबिनेट बैठक में अवैध कॉलोनियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। इसके अलावा राज्य सहकारी अधिकरण के अध्यक्ष का पद निरंतर रखने के मामले में भी स्वीकृति दी जा सकती है।
दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 4:00 बजे आयोजित की जाएगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। जिसमें सीएम शिवराज मंत्रालय से ही शामिल होंगे। मंत्री अपने-अपने ऑफिस या निवास से इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
इस बैठक में प्रदेश के 6000 से अधिक अवैध कॉलोनियों को वैध करने के बिल को मंजूरी मिल सकती है इसके अलावा अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग की राशि को बढ़ाने का प्रस्ताव भी चर्चा का विषय रहेगा। इसके अलावा भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर मैंने निर्माण कार्य को स्वीकृति दी जा सकती है। 2021-22 में भांग दुकानों की नीलामी और बार लाइसेंस के प्रस्ताव पर भी बैठक में चर्चा होगी। वही सागर मेडिकल कॉलेज में वायरस रिसर्च और डायग्नोस्टिक लैब की स्थापना को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा जबलपुर में केंद्रीय मद निर्मित फ्लाईओवर के लिए राज्य की राशि से भू अर्जन और पेयजल, सीवर लाइन शिफ्ट करने के लिए प्रशासकीय अनुमति भी दी जा सकती है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

माना जा रहा है कि दोनों प्रस्ताव को शिवराज कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद विधेयक को अध्यादेश के माध्यम से लागू करने की तैयारी शुरू की जाएगी। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में करीबन 6900 तक अवैध कॉलोनी है। जिसमें सबसे ज्यादा राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर मैं अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया गया है। बजट सत्र के दौरान खुद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि अवैध कॉलोनी को वैध करने के लिए नगरपालिका विधि विधेयक को संशोधित किया जा रहा है। इस को जल्द से जल्द प्रदेश में लागू किया जाएगा।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments