आज देश के किसानों को 35 किस्म की फसलें करेंगे समर्पित पीएम मोदी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के किसानों को 35 विशेष किस्म की फसलों की सौगात देने वाले हैं। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के नव निर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। फसलों की ये विशेष किस्में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने विकसित की हैं। इन फसलों का उद्देश्य न केवल पैदावार बढ़ाने बल्कि जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों से निपटना है।

पीएम मोदी ने कहा मैं मेहनती किसानों से बात करने के लिए उत्सुक हूं

पीएम मोदी आज देश के कृषि विश्वविद्यालयों को हरित परिसर पुरस्कार प्रदान करेंगे। पीएम मोदी उन किसानों से भी संवाद करेंगे जिन्होंने कृषि में नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। भारतीय प्रधानमंत्री अपने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से बताया कि यह प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा कि जलवायु परिवर्तन और कुपोषण को कम करने के लिए विशेष गुणों वाली फसलों की किस्मों को आईसीएआर द्वारा विकसित किया गया है। मैं मेहनती किसानों के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।

विशेष गुणों वाली फसलों को किया गया है विकसित

बताया जा रहा है कि इन फसलों में चने की ऐसी एक फसल भी होगी जो आसानी से सूखे की मार झेल सकती है। इसके अलावा पैदावार बढ़ाने के लिए और रोग प्रतिरोधी वाली अरहर और चावल की किस्म को विकसित किया गया है। इसके अलावा बाजरा, मक्का, कुट्टू जैसी फसलों की अलग वैरायटी भी शामिल हैं।

बदलते मौसम और मानसून की अनिश्चितता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ये सौगात आने वाले दिनों में देश को खाद्यान्न संकट से बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।