Today Top National News – आज की खास ख़बरें |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

National News – 1

पटना में चिराग पासवान गिरफ्तार, नीतीश सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग, हड़ताली मोड़ बना अखाड़ा

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वे राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्‍व वाली सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग को लेकर जुलूस निकाल रहे थे। गांधी मैदान से चलकर उनका इरादा विशाल जुलूस की शक्‍ल में राजभवन तक पहुंचने का था।

डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्‍स चौराहे के पास पुलिस ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे और उनके कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और चिराग को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चिराग को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया था, क्योंकि वे अपने हजारों समर्थकों के साथ राजभवन के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने पर उतारू थे। उन्‍हें गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। यहां सीआरपीसी 41 के तहत उन्‍हें बेल दे दी गई। इसके बाद चिराग अपने साथ कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर पांच सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल के तौर पर राज्‍यपाल से मिलने के लिए राजभवन रवाना हो गए।

 

National News – 2

 

चार महीने बाद जेल से बाहर आए लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा, 10 फरवरी को मिली थी जमानत

लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा लखीमपुर जेल से बाहर आ गए हैं. पिछले हफ्ते उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी थी. आशीष को करीब चार महीने पहले गिरफ्तार किया गया था. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में पिछले साल तीन अक्टूबर को प्रदर्शनकारी किसानों को जीप से कुचलकर मारने का आरोप है. बता दें कि कोर्ट के आदेश में कुछ धाराएं उल्लेख से छूट गई थीं, जिसके कारण आशीष की रिहाई अटक गई थी.
 

National News – 3

 

सीबीएसई के नए अध्यक्ष बने विनीत जोशी

उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव विनीत जोशी को आज 14 फरवरी, 2022 से तत्काल प्रभाव से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। विनीत जोशी इस पद पर आईएएस मनोज आहूजा का स्थान ग्रहण करेंगे। इस बात की सूचना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने जारी की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।