कल प्रधानमंत्री रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिनांक 27 जून को रानी कमलापति रेलवे (भोपाल) स्टेशन से विभिन्न शहरों के लिए 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार हैं:-
1. रानी कमलापति (भोपाल)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
2. भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
3. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
4. धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
5. गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
* मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस:-
मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र के लिए 5वीं ट्रेन है।
राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को आज बुनियादी ढांचे के निर्माण से नई ताकत मिल रही है। इसी क्रम में गोवा और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर्यटन स्थल गोवा और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच शुरू की जा रही है। महाराष्ट्र और गोवा के बीच फैला देश का कोंकण क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और सांस्कृतिक विशिष्टता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए वंदे भारत से फास्ट रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यह ट्रेन सह्याद्री घाट के प्राकृतिक नज़ारे और पहाड़ों की सुंदरता के अनुभव को और भी यादगार बना देगी।
गोवा और मुंबई के बीच तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने वाली यह ट्रेन गोवा में पर्यटकों की संख्या बढ़ाएगी, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देगी, जिससे रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे। वर्तमान में, गोवा के मडगांव स्टेशन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक लगभग 586 किमी की दूरी तय करने में लगभग 11-12 घंटे लगते हैं। वंदे भारत ट्रेन से यह दूरी महज 8 घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे यात्रियों का करीब 3-4 घंटे का समय बचेगा.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।