पर्यटन विकास निगम ने अक्टूबर में होने वाले ‘फ्लोटिंग फेस्टिवल’ की तैयारियां शुरू की, एक हफ्ते का होगा फेस्टिवल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

14 को नौका प्रतियोगिता से होगी शुरुआत

भोपाल। कोरोना काल की पाबंदियों के हटने के बाद मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास निगम लगातार कोशिश कर रहा है।
इसी कड़ी में गांधीसागर में 14 अप्रैल को एक नौका प्रतियोगिता करवाई जा रही है, जिसमें स्थानीय मछुआरों को शामिल किया जाएगा। इसे अक्टूबर में गांधीसागर में होने वाले फ्लोटिंग फेस्टिवल के पहले की तैयारियों में गिना जा रहा है।
पर्यटन विकास निगम गांधीसागर में अक्टूबर में एक आयोजन कराने जा रहा है, जिसे ‘फ्लोटिंग फेस्टिवल’ का नाम दिया गया है। यह फेस्टिवल एक हफ्ते का होगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
इसी तैयारियों के बीच 14 अप्रैल को पर्यटन विकास निगम स्थानीय मछुआरों के साथ एक दिवसीय नौका प्रतियोगिता करवा रहा है, जिसमें विजेता टीम को पुरस्कार दिए जाएंगे।
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। अक्टूबर में होने वाले ‘फ्लोटिंग फेस्टिवल’ में भी कई तरह की वाटर एक्टिविटीज करवाई जाएंगी।
फिलहाल फेस्टिवल एक हफ्ते का ही होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम इंदौर के क्षेत्रीय प्रबंधक एनके स्वर्णकार ने बताया कि गांधीसागर के आसपास की लोकेशन को देखते हुए भी इस फेस्टिवल की योजना तैयार की गई है।
प्रदेश में इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पिछले कुछ सालों में हनुवंतिया भी एक बेहतर डेस्टिनेशन बनकर सामने आया है, जो पूरे देश में लोकप्रिय हुआ है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।