व्यापारी के 50 लाख रुपये के जेवर हड़प गई पत्नी, हेराफेरी का केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। इंदौर में पति-पत्नी में चल रहा विवाद थाने जा पहुंचा।कारोबारी ने पत्नी पर 50 लाख रुपये कीमती आभूषण चुराने का आरोप लगाया। लसूड़िया पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया।

मामला हाईप्रोफाइल परिवारों से जुड़ा होने से चार दिन तक पुलिस उलझी रही। महिला ने भी पति और उसके परिवार वालों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला दिल्ली के जज के परिवार से जुड़ी है।

शांति निकेतन निवासी कारोबारी नितेश पुत्र विनोद सिंघानिया की पिछले साल ही नेहरू नगर गाजियाबाद (उप्र) निवासी रुचि शर्मा से शादी हुई थी। दोनों की एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से मुलाकात हुई थी।

सिंघानिया का आरोप है कि उसने रुचि को 50 लाख रुपये कीमती पैतृक आभूषण (हीरे लगी चूड़ियां, हार, टॉप्स, काटेल अंगूठी, सोलेटेर, हीरे की अंगूठी) और 1 लाख 30 हजार रुपये रखने के लिए दिए थे। रुचि ने उसकी बड़ी बहन मियां शर्मा के साथ मिलकर इन गहनों को गायब कर दिया।

मामला उस वक्त सामने आया जब रुचि शर्मा मायके जाने की जिद करने लगी। नितेश ने उसे रोका तो मियां शर्मा ने परिवार पर बंधक बनाने का आरोप लगा दिया। पुलिस रुचि के पास पहुंची तो उसने भी प्रताड़ना की शिकायत की।

मामला थाने पहुंचा तो नितेश ने बताया कुछ दिनों पूर्व भी रुचि मायके गई थी। तब वह सारे जेवरात ले गई। मामले में रसूखदारों की एंट्री हुई और गुरुवार रात रुचि व मियां शर्मा के खिलाफ हेराफेरी का केस दर्ज कर लिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।