Indore News – पातालपानी कार्यक्रम के लिए 200 बस अधिग्रहित करेगा परिवहन विभाग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. आदिवासी नायक टंट्या भील के शहीद दिवस पर प्रदेश सरकार चार दिसंबर को पातालपानी में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम में इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से आदिवासियों को ले जाया जाएगा।
इसके लिए परिवहन विभाग से 200 बसें मांगी गई है। तीन दिसंबर से परिवहन विभाग बसों का अधिग्रहण शुरू करेगा। बसों की पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखने गुरुवार को परिवहन अधिकारी पातालपानी पहुंचे। जानकारी के अनुसार चार दिसंबर को यहां दो कलश यात्राएं भी पहुंचेगी, जिनका स्वागत खुद मुख्यमंत्री करेंगे।
इस कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के आदिवासियों को शामिल किया जाएगा। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी की गई हैं। इसके लिए परिवहन विभाग से 200 बसें मांगी गई है। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि बसें तीन दिसंबर की शाम को अधिग्रहित की जाएंगी और कार्यक्रम के बाद चार दिसंबर को वापस की जाएंगी।
ऐसी बसों को अधिग्रहित किया जाएगा, जिनका अभी संचालन नहीं हो रहा, ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो। इन्हें भुगतान सम्बंधित विभाग द्वारा ही किया जाएगा।
वहीं प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों भोपाल में हुए कार्यक्रम में आदिवासियों को ले जाने के लिए इंदौर संभाग से 400 से ज्यादा बसें ली गई थी।
इनका 30 प्रतिशत पैसा नहीं मिला है, जिससे बस संचालक परेशान है। हम लोग इस संबंध में अधिकारियों से भी चर्चा कर रहे हैं। पहले भी ऐसा हुआ है। जब हमारी बसें सरकारी आयोजन के लिए अधिग्रहित की गई और उनका भुगतान काफी देरी से हुआ था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।