दर्दनाक हादसा : खंडवा से इंदौर जा रही बस नदी में गिरी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हो रही है। इस बीच, खरगोन जिले में एक बड़े सड़क हादसे की सूचना मिली। खंडवा से इंदौर जा रही एक यात्री बस सनावद-धनगांव के बीच एक नदी में जा गिरी। इसमें एक यात्री की मौत हो गई। 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा मंगलवार शाम को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ। सनावद-धनगांव के बीच नदी में बस गिर गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 20 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं।

उन्हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवा दिया गया है। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि हादसे में एक यात्री की मौत की पुष्टि की गई है। इससे पहले धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी में बस गिरने से उसमें सवार सभी 13 यात्री मारे गए थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।