घर में घुस रेप करने की कर रहा था कोशिश, महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उमरीहा गांव में एक महिला ने अपने घर में घुसे एक व्यक्ति का गुप्तांग हंसिया से काट कर अलग कर दिया। पीड़ित व्यक्ति महिला के घर में घुस कर उसके साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सीधी जिले के खड्डी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार को महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि गुरुवार रात को 11 बजे रमेश साकेत (45) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

उन्होंने बताया कि आरोपित ने जब महिला को नहीं छोड़ा तो महिला ने खटिया पर रखी हंसिया से रमेश का गुप्तांग काट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया। राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को उपचार के लिए सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments