आरआरडीएस के तहत इन्दौर जिले में बनेंगे दो अत्याधुनिक बिजली ग्रिड 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

* एमडी अमित तोमर ने किया निरीक्षण
* फीडरों की रीडिंग अब मोबाइल से ही हो जाएगी 

इन्दौर। बिजली कंपनी अत्याधुनिक तरीके अपना कर आपूर्ति व्यवस्था में और सुधार के लिए हाईटेक तरीके अपना रही है। केंद्र सरकार की आरआरडीएस योजना के तहत इन्दौर जिले के ईमलीखेड़ा और राजोदा में दो नए ग्रिड अत्याधुनिक तरीके से बनाए जाएंगे।
वहीं अब फीडरों से प्रवाहित होने वाले बिजली की आटोमेटिक रीडिंग मोबाइल के माध्यम से हो जाएगी। पहले इसके लिए दस हजार का उपकरण प्रयोग में लाया जाता था।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने इन्दौर ग्रामीण सर्कल के विभिन्न स्थानों के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। प्रबंध निदेशक ने देपालपुर के अलवासा और सांवेर क्षेत्र के ईमलीखेड़ा, धरमपुरी का दौरा किया।
इस दौरान मुख्य अभियंता पुनीत दुबे, अधीक्षण अभियंता डीएन शर्मा, कार्यपालन अभियंता अभिषेक रंजन समेत अन्य इंजीनियर मौजूद थे। तोमर ने कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्र के बिजली वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि ईमलीखेड़ा और राजोदा में 33/11 केवी के दो नए अत्याधुनिक ग्रिड बनाए जाएंगे। इन पर लगभग 3 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इससे लगभग 12 हजार उपभोक्ताओं को पहले से और अच्छी बिजली प्रदाय होगी। ये ग्रिड आरआरडीएस योजना के तहत बनेंगे।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि कंपनी ने फीडरों की रीडिंग एमआरआई अब विशेष उपकरणों के स्थान पर मोबाइल से करना प्रारंभ की है। पहले फीडरों से प्रवाहित होने वाली बिजली की गणना दस हजार की कीमत वाले विशेष उपकरण से की जाती थी।
अब मोबाइल एप के माध्यम से सारी जानकारी कंप्यूटर में तुरंत दर्ज हो जाएगी। प्रबंध निदेशक तोमर ने कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए नए कार्य व गुणवत्ता पूर्ण मेंटेनेंस किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।