इंदौर के पास चोरल में कुएं में गिरने से दो साल के तेंदुए की मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
NDIfwUyt bu ;uk=wyt rdht bti;

कुएं में गिरने से बुधवार को दो वर्षीय तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलते ही चोरल का स्टाफ मौके पर पहुंचा।
मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। बाद में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया।

डीएफओ नरेंद्र पंडवा और रेंजर रवि कुमार जैन सहित स्टाफ ने जांच की। इसमें पता चला कि चोरल के जंगल से लगी राजस्व भूमि है।

इंदौर के पास चोरल में कुएं में गिरने से दो साल के तेंदुए की मौत

वहां सुरेश नामक ग्रामीण का खेत है, जहां सिचाई के लिए कुआं बनाया है, जो खुला हुआ था। झांड़ियां होने के चलते तेंदुए को वहां संभवत: कुआं नहीं नजर आया और पैर फिसलने से वह गिर गया।

वन विभाग के स्टाफ ने तेंदुए को कुएं से निकालकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी डाक्टरों को बुलाया। उन्होंने शव का प्रशिक्षण किया, जिसमें तेंदुए के फेफड़ों में पानी भर चुका था।

उसके आधार पर डाक्टरों ने बताया कि तेंदुए की मौत डूबने से हुई है। डीएफओ पंडवा ने बताया कि खेत मालिक सप्ताहभर से वहां नहीं आया था। तेंदुए को मरे दो से तीन दिन हो चुके हैं। मामले में जांच की जा रही है

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।