Ujjain Mahakaal Mandir News – कम भीड़ होने पर सभी कर सकेंगे दर्शन, 20 महीने बाद महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आज से होगा प्रवेश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

20 महीने बाद सोमवार से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम आदमी प्रवेश कर सकेंगे। प्रायोगिक तौर पर शुरू हो रही इस व्यवस्था में भीड़ के मुताबिक गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा।
यानी कम भीड़ होने पर गर्भगृह तक श्रद्धालु जाएंगे और अधिक भीड़ होने पर बाहर से दर्शन करने होंगे। भीड़ होने पर वही दर्शनार्थी मंदिर के गर्भगृह में जा सकेंगे, जो 1500 रुपए की रसीद कटाएंगे।
रविवार को महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की जानकारी साझा की। इसके मुताबिक गर्भगृह में प्रवेश बंद रहने के दौरान 1500 रुपए की रसीद कटाने पर प्रवेश दिया जाएगा।
एक रसीद पर दो लोग गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। लघु रुद्र की रसीद पर 3 और महारुद्र की रसीद पर 5 लोगों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति रहेगी। इनके अलावा अगर किसी अन्य सदस्य को गर्भगृह में ले जाना होगा तो उसके लिए 1 हजार रुपए की रसीद कटानी होगी।
पूजन सामग्री ले जाना प्रतिबंधित
मंदिर के पुजारी और पुरोहित एक दिन में 1500 रुपए की 3 रसीद और लघुरुद्र की दो रसीद कटवाकर अपने यजमानों को मंदिर में ले जा सकेंगे।
पुजारी-पुरोहितों के यजमानों को रोजाना सुबह 6.15 से 7.15, दोपहर 1.00 से 3.00 और रात 8 से 9 बजे के बीच प्रवेश दिया जाएगा। प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था के तहत भी गर्भगृह में प्रवेश के लिए 1500 रुपए की रसीद कटना जरूरी होगी।
मंदिर गर्भगृह में पूजन सामग्री ले जाना प्रतिबंधित होगा। रसीदधारी श्रद्धालु गेट नंबर 4 से प्रवेश करेंगे। वह विश्रामधाम, सभामंडपम, चांदी द्वार से होते हुए गर्भगृह में जाएंगे। जलाभिषेक कर वह जल द्वार से बाहर निकलेंगे।
प्रवेश बंद रहने के दौरान रसीदधारी दर्शनाथियों को ड्रेसकोड का पालन करना अनिवार्य होगा। इसमें पुरुषों को सोला और महिलाओं को साड़ी पहनना अनिवार्य होगा। भस्मार्ती के दौरान पंड़े पुजारियों को छोड़कर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।