Ujjain Mahakaal Mandir News – 752 करोड रु. से उज्जैन के महाकाल मंदिर का होगा विकास,  देखें नए मॉडल का वीडियो

sadbhawnapaati
1 Min Read

उज्जैन में भगवान महाकाल का मंदिर परिसर आने वाले 15 माह के दौरान बिल्कुल बदल जाएगा। मंदिर परिसर को महाकाल वन प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर मध्यप्रदेश सरकार 752 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। योजना के मार्च 2023 तक पूरी होने की उम्मीद है लेकिन विस्तारीकरण योजना का आधा भाग फरवरी 2022 तक मुकम्मल हो जाएगा।

 यह योजना पूरी होने के बाद परिसर में लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं की क्षमता हो सकेगी। वर्तमान समय में महाकाल मंदिर का परिसर दो से ढाई हेक्टेयर में फैला हुआ है, विस्तारीकरण के बाद इसका क्षेत्र 20 हेक्टेयर में फैल जाएगा।
प्रतिदिन आने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के नजदीक से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी, जबकि बाहरी भक्तों के लिए अलग से विजिटर सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां उन्हें पूरे परिसर में घूमकर अद्भुत आनंद की अनुभूति होगी। यहाँ पर सप्त ऋषि के साथ-साथ भगवान शिव के कई रूपों का दर्शन होगा। इसके अलावा नवग्रह भी विराजमान रहेंगे।
Share This Article