उज्जैन : पीएम मोदी महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के फर्स्ट फेज का करेंगे लोकार्पण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

325 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यो के लोकार्पण को फाइनल 15 मई तक पूरा कर दिया जाएगा। आगे के विकास कार्यो के काम लोकार्पण के बाद पूरे होंगे। पीएम मोदी उज्जैन जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के महीने में उज्जैन पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वो महाकाल विस्तारीकरण का लोकार्पण और एक सभा को संबोधित भी करेंगे। जिसमें करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है।

जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सभा में एक लाख लोगों की संभावना के चलते पीएम मोदी की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं।

पीएम महाकाल मंदिर में दर्शन और लोकार्पण के बाद उज्जैन में एक बड़ी सभा को  संबोधित करेंगे, जिसके लिए जिला प्रशासन शहर में बड़े मैदान की तलाश कर रहा है। जा रही है। पार्किंग  व्यवस्था सहित अन्य सुविधा जुटाने के लिए अभी मंथन चल रहा है।

जिला कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि कार्तिक मेला ग्राउंड और विक्रम विश्वविद्यालय के ग्राउंड में से किसी एक का चयन जल्द किया जाएगा।

वहीं बात विकास कार्यो की करें तो 325 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यो के लोकार्पण को फाइनल 15 मई तक पूरा कर दिया जाएगा। आगे के विकास कार्यो के काम लोकार्पण के बाद पूरे होंगे।

बता दें मंदिर का प्रोजेक्ट करीब 752 करोड़ रुपए का है जिसमे से फर्स्ट फेज 325 करोड़ रुपये का है और उसे लगभग पूरा कर लिया गया है।

महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के कार्य के प्रथम फेज में महाकाल पथ, रूद्र सागर को सीवर से मुक्त कर सुन्दर बनाना सहित विश्राम धाम के कार्य पूरे हो जाएंगे। पीएम सम्भवत 15 या 16 जून को उज्जैन पहुंच कर प्रथम फेज कार्यों का लोकार्पण कर श्रद्धालुओं को सौगात देंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।