उज्जैन: एमपी टूरिज्म बोर्ड की होटल के मैनेजर पर वेटर ने लगाए आरोप, अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए बनाते हैं दबाव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एमपी टूरिज्म बोर्ड (मप्र पर्यटन विकास निगम) की उज्जैयिनी व शिप्रा होटल के मैनेजर पर वहीं के वेटर ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस से इसकी शिकायत की है। वेटर का कहना है कि मैनेजर उससे अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता है। पांच माह से दबाव डाल रहा है।

जानकारी के मुताबिक एमपी टूरिज्म बोर्ड की उज्जैन में होटल उज्जैयिनी व शिप्रा है। यहां कई वेटर काम करते हैं। इनमें एक मुरैना के सबलगढ़ का रहने वाला 35 वर्षीय वेटर भी है। उसने होटल के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाकर नीलगंगा थाने में शिकायत की है।

वेटर का कहना है कि वह मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की माधव क्लब रोड स्थित उज्जैयिनी होटल में काम करता है। जनरल मैनेजर ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
शुरू से वह मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहते हैं। बचने का प्रयास करने के बावजूद करीब तीन माह पहले उन्होंने अपने क्वार्टर में बुलाकर उसके कपड़े उतरवा लिए। विरोध करने पर कुछ दिन शांत रहे, लेकिन रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे फिर से ऑफिस में बुलाया और उनकी मांग नहीं मानने पर ड्यूटी से हटाने का मौखिक ऑर्डर दे दिया।
लगातार प्रताड़ित कर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। इस कारण जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।