इंदौर में उज्जैन की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी के पिता और दो दोस्तों पर आरोप, जांच जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। उज्जैन की एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के प्रेमी के पिता सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो साल पहले महिला प्रेमी पर भी रेप केस दर्ज करवा चुकी थी, शादी की बात पर समझौता हुआ था।

इंदौर के भंवरकुआं थाने के टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि महिला उज्जैन की रहने वाली है। 33 वर्षीय महिला पहले से शादीशुदा है। वह ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस करती है। वह इंदौर के योगेश शर्मा नामक युवक से प्रेम करती है। महिला ने दो साल पहले 2020 में योगेश के खिलाफ अपहरण, मारपीट और रेप का केस दर्ज कराया था। हालांकि बाद में कोर्ट में इस बात पर समझौता हुआ था कि दोनों शादी कर रहे हैं।

पीड़ित महिला ने भंवरकुआं पुलिस को बताया कि वह 26 जून को इंदौर आई थी। उसके प्रेमी योगेश शर्मा ने उसे मोबाइल देने की बात कहकर भंवरकुआं इलाके में बुलाया था। लंबा इंतजार कराने के बाद योगेश मिलने पहुंचा तो दोनों में मोबाइल की बात पर विवाद हो गया। योगेश ने पुलिस को बुलवा लिया। रात 12 बजे तक थाने में योगेश ने शिकायती आवेदन दिया। इसके बाद वह थाने से घर जाने के लिए निकली थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह 12 बजे जब बस स्टैंड जाने के लिए निकली तो पीछे से योगेश के पिता  नंदकिशोर बैरागी मिले। उनके साथ कौशल संजय शर्मा भी था। उन्होंने रोका और बात की। कहा कि वे योगेश को समझाएंगे। साथ ही उसे बाइक पर बैठाकर बस स्टैंड छोड़ने की बात कही। रास्ते में कोई मनीष भी वहां आ गया। योगेश का पिता बाथरूम करने का कहकर वहां से चला गया। उसके बाद मनीष और कौशल ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान योगेश के पिता नंदकिशोर न मेरे हाथ पकड़ रखे थे।

शोर-शराबे के बाद तीनों वहां से भाग गए। महिला जैसे-तैसे साढ़े पांच बजे बस स्टैंड पहुंची। साढ़े सात बजे उज्जैन के नीलगंगा थाने पहुंचकर सारी जानकारी दी, पर पुलिस ने इंदौर का मामला होने क कहकर वहीं रिपोर्ट लिखाने का कहा। महिला ने भंवरकुआ थाने में मनीष और कौशल पर रेप करने का और प्रेमी योगेश के पिता नंदकिशोर पर रेप की कोशिश का आरोप लगाकर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।