मप्र में लागू नई शराब नीति पर उमा भारती ने शर्मिंदगी जताई, कहा मैं बेटियों के साथ, सरकार ज्यादा शराब बेचने में लगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश में लागू नई शराब नीति पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शर्मिंदगी जताई है। उन्होंने कहा है कि वे महिलाओं और बेटियों के साथ हैं मगर सरकार राजस्व कमाई में लगी है। भाजपा की शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा है कि वह नई नीति में यह कोशिश कर रही है कि कैसे ज्यादा शराब पिलाई जा सकती है।

मध्य प्रदेश में शराबबंदी के लिए कई बार तारीखें देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल में दो शराब दुकानों का विरोध किया था। बरखेड़ा पठानी पर तो उन्होंने एक शराब की दुकान पर पत्थर भी फेंका था। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी और शराबबंदी को लेकर चर्चा की थी मगर आज से जब शिवराज सरकार की नई शराब नीति आई तो वे अपने गुस्से को रोक नहीं पाईं। उन्होंने तीन ट्वीट कर शराब नीति का विरोध किया है।

भारती ने कहा कि नारी शक्ति कर रही सर्वत्र विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश की सरकार इसमें लगी है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा शराब लोगों को पिलाई जा सके। अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके। इसकी व्यवस्था नई शराब नीति में की गई है। जबकि मध्य प्रदेश में सर्वत्र नारी शक्ति द्वार शराब का विरोध किया जा रहा है। भारती ने कहा कि वे मध्य प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के साथ हैं।

गैर भाजपा शासित राज्यों में भाजपा का विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भाजपा की राज्य इकाइयां शराब नीति के विरोध में सड़क पर उतर आईं हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार है। भारती ने कहा कि वे शराब खोरी करने वाले बेटों के लिए चिंतित हैं और उनकी इज्जत व जान पर खेलकर मध्य प्रदेश में सरकार राजस्व कमाई में लगी है, इसके लिए उन्होंने खुद को शर्मिंदा बताया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।