रूस में पढ़ रहे छात्रों के लिए अपडेट : इंडियन एम्बेसी ने जरूरी गाइडलाइन जारी की, जानें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education News. रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच रूस में पढ़ाई कर रहे भारतीय मूल के छात्रों के लिए मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास ने जरूरी गाइडलाइन जारी की है।

दूतावास ने कहा है कि रूस में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को अभी देश छोड़ने की जरूरत नहीं है। दूतावास ने कहा है कि भारतीय छात्रों के लिए रूस में फिलहाल सुरक्षा संबंधी कोई खतरा नहीं है। इसलिए उन्हें अभी देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपनी पढ़ाई नियमित तौर पर जारी रखनी चाहिए।

भारतीय विद्यार्थी लगातार कर रहे थे पूछताछ

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि बड़ी संख्या में रूस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों और नागरिकों की ओर से लगातार पूछा किसी खतरे और सुरक्षा संबंधी निर्देशों के बारे में जानकारी मांगी जा रही थी।

हाल ही में रूस-यूक्रेन की जंग शुरू होने के बाद ऐसे पूछताछ बढ़ गई। ऐसे में दूतावास की ओर से स्पष्ट किया जा रहा है कि रूस में रह रहे भारतीय नागरिकों और विद्यार्थियों को अभी कोई खतरा नहीं है।

बैंकिंग और उड़ान सेवाओं में आ रही दिक्कत

भारतीय दूतावास ने कहा है कि फिलहाल रूस से भारत की उड़ानों की संख्या काफी कम हो गई है। उड़ान सेवाओं में थोड़ी समस्या आ रही है, लेकिन भारत के लिए उड़ानें जारी हैं। वहीं, बैंकिंग सर्विस नेटवर्क भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनके कारण यदि कोई भी छात्र वापस भारत जाने को लेकर चिंतित हैं और जाना चाहते हैं, तो वे लौट सकते हैं।

रूसी विश्वविद्यालयों ने शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर संकट की स्थिति के बीच, रूसी विश्वविद्यालयों ने अपने यहां ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। इस संबंध कई विश्वविद्यालयों की ओर से भारतीय दूतावास को सूचना दी गई है।

विद्यार्थी इस संबंध में अपने कोर्स और पाठ्यक्रम की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था के संबंध में अपने संबंधित विश्वविद्यालय के संपर्क में रहें। ताकि उनकी पढ़ाई संबंधी अकादमिक गतिविधियां सुचारू तौर पर चलती रहें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।