नगरीय निकाय चुनाव : मध्य प्रदेश में पहले चरण में 61% प्रतिशत मतदान, इंदौर में 60.80%

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

MP Chunav News – मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 133 नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। प्रदेश के 44 जिलों में हुए नगरीय निकायों के पहले चरण में 61 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
निर्वाचन आयोग के पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक आगर मालवा में 88 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसी तरह भोपाल में सबसे कम 43.80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
औसत 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन आंकड़ों में जिलों में नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में हुई वोटिंग शामिल है। नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।

बुधवार को  मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 133 नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ। 11 महापौर और दो हजार 808 पार्षद चुनने के लिए 1.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं को अपना मताधिकार का प्रयोग करना था। छुटपुट घटनाओं और भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टकराव को छोड़ दें तो कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए।

प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान हुआ। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। प्रथम चरण में 11 नगर पालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे।
कुल 133 निकायों में दो हजार 850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। दो हजार 808 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।
इंदौर में नगर निगम में महापौर और 85 पार्षद पदों के लिए हुए चुनाव में मात्र 60.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। निगम के पिछले चुनाव के मुकाबले यह लगभग पांच प्रतिशत कम मतदान है।
वर्ष 2015 में हुए निगम चुनाव में लगभग 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। उम्मीद थी कि सात साल बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं रहा।
बुधवार को शुरुआती घंटों में तो मतदान बहुत धीमा रहा, किंतु अंतिम दो घंटे में मतदाताओं के बूथ तक पहुंचने की गति बढ़ गई। इस कारण मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंचा.
भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सुदामा नगर ई सेक्टर में एम विन स्कूल स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 2155 में परिवार सहित मतदान किया।कांग्रेस विधायक और पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने सपरिवार मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी होकर मैंने अपना कर्तव्य निभाया। आप भी इंदौर के विकास के लिए मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान कीजिए।
इंदौर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने नेहरू स्टेडियम के पास स्थित सीपीडी ऑफिस के मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोटिंग की।
विवाद के बाद इंदौर में दिखा राजनीति का सुखद चेहरा 
सिरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया था। इसे लेकर दोनों पार्टियों के महापौर प्रत्याशी भी वहां पहुंचे। दोनों का एक-दूसरे से सामना हुआ तो उन्होंने एक-दूसरे से खुशी-खुशी मुलाकात की। दोनों नेताओं के आपसी तालमेल से माहौल शांत हुआ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।